घर बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान। होगी धन की वर्षा

वास्तु vastu - घर एक जैसी जगह जहाँ व्यक्ति अपने कार्यस्थल और जीवन की बाहरी समस्याओं को त्यागकर सुखमय जीवन जीना चहता है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह खुद का घर बनाए और वहां शांति और सुख से जीवन यापन करें। लेकिन कई बार बहुत मेहनत के बाद व्यक्ति अपना घर तो बना लेता है।  


उसे सजाने, सुंदरता बढ़ाने और सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बहुत अधिक करता है लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने घर में शांति का अनुभव नहीं कर पाता है। उसके मन में यह सवाल बार-बार आता है कि उससे गलती कहां हो गई। जिस प्रकार घर बनाते समय वास्तु (vastu) का बहुत ध्यान रखा जाता है। वैसे ही जब भी आप घर खरीद रहे हैं या घर का निर्माण कर रहे हैं तो आपको यह देखना बहुत जरूरी है कि घर का वास्तु ठीक है या नहीं।  


आइये जानते हैं घर खरीदते समय क्या सावधानी बरतें - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के वास्तु (vastu) का असर घर में रहने वाले प्रत्येक सदस्य पर पड़ता है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। सुख-शांति हो और परिवार में हमेशा प्रेम बना रहे। इसके लिए वास्तु (vastu) में कुछ आसान से उपाय (remedies) बताए गए हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है।  


•  घर ऐसी जगह ना हो जहां सड़क खत्म हो रही हो या जगह विरान महसूस हो रही हो।  

•  अगर घर का निर्माण कराना चाह रहे हैं तो ध्यान रखें कि घर को कभी भी तिराहे या चौराहे पर, वीरान जगह पर नहीं बनवाना चाहिए।  

•  घर का निर्माण करने से पहले भूमि पूजन अवश्य कराएं। गली या सड़क जहां खत्म होती है, उसके अंतिम प्लॉट पर घर नहीं बनाना चाहिए।  

•  घर बनवाते समय पुरानी लकड़ी, ईंटों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  

•  घर के बीच की जगह को हमेशा खाली रखें। घर में कोई भी कमरा तिरछा नहीं होना चाहिए।  

•  सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं होना चाहिए।  

•  घर के मुख्य दरवाजे पर रोली से दाईं ओर शुभ और बाईं ओर लाभ लिखें।  


•  घर की छत, बालकनी में कभी कबाड़ भरकर न रखें।  

•  घर में कभी भी सामान अस्त-व्यस्त न रखें।  

•  बैठक में फूलों का गुलदस्ता लगाएं।  

•  घर में घुसते ही शौचालय नहीं होना चाहिए।  

•  घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे इसके लिए रोजाना सुबह और शाम कर्पूर को देसी घी में डुबोकर जलाएं।  


•  घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए कमरों में सुगंधित धूपबत्ती, अगरबत्ती जलाएं।  

•  शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाकर रखें।  

•  सुबह और शाम भगवान की पूजा करते समय कुछ देर के लिए घंटी जरूर बजाएं। मंदिर की घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  

इन उपायों को अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा, नकारात्मक ऊर्जा में कमी आएगी। जिससे घर में रह रहे लोगों के स्वास्थ और कॅरियर में उन्नति होगी तथा शांति और सौहार्द का माहौल बनेगा।  


Tags