आम के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें । बन सकती है गंभीर बीमारी।

गर्मी के मौसम में आम Mango के शौकीन लोग इसे खाने से पीछे नहीं हटते हैं। आम Mango फलों का राजा होने के साथ लोगों के दिलों पर भी राज करता है। भारत में ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे यह फल पसंद न हो।  

आम के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें | newshank.com



गर्मियां आते ही लोगों का मन मैंगो शेक, मैंगो स्मूदी और Mango आइसक्रीम जैसी कई चीजें खाने के लिए मचलने लगता है। आम न्यूट्रिशन से भरपूर होता है लेकिन इसको खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। Mango के साथ या इसे खाने के बाद कुछ चीजें हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं।  

इन चीज़ों के साथ कभी न खाएं Mango


Mango और करेला

अगर आपने पका Mango खाया है तो इसके तुरंत बाद या साथ में करेला न खाएं। Mango और करेले का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता। इससे उल्टी, जी घबराना या सांस में दिक्कत होने की बात कही जाती है। हालांकि फूड एक्सपर्ट्स इस लॉजिक को नहीं मानते। लेकिन अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव है तो इसको अवॉइड करना ही बेहतर है।  


Mango और दही

Mango के साथ दही खाने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है और Mango की गरम। ठंडा, गरम एक साथ खाने से बॉडी में टॉक्सिन बन सकते हैं और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  


Mango और दूध

Mango को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसका पन्ना बनाकर पीते हैं, कुछ चटनी बनाकर, इसका अचार बनाया जाता है वहीं पके आम से ढेरों डिशेज बनती हैं। Mango shake बनाने के लिए इसमें दूध और कुछ लोग आइसक्रीम भी डालते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, आम को दूध के साथ मिलाने से जठर अग्नि प्रभावित होती है, जिससे शरीर के दोषों (वात, पित्त और कफ) का संतुलन बिगड़ जाता है। जठर अग्नि प्रभावित होने से खाना ठीक से नहीं पचता और पेट फूलने, गैस बनने जैसे समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे फल लेना मना होता है।

Tags