व्यायाम करने के बाद नहाने के फायदे।

भारत सहित सम्पूर्ण विश्व को योग - तथागत बुद्ध, तथा पतंजलि जैसे महापुरुषों ने दिया है। आज भी कई लोग इसे जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। योग तथा व्यायाम में अंतर होता है। योग शास्त्रों के अनुसार व्यायाम शरीर को तो योग शरीर सहित मन को भी स्वस्थ रखता है। इस लिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग तथा व्यायाम दोनों ही आवश्यक हैं।  


व्यायाम करने के बाद नहाने के फायदे। क्या एक्सरसाइज करने के बाद नहाना चाहिए



क्या एक्सरसाइज करने के बाद नहाना चाहिए ?

कई-लोगों को गलतफहमी होती है कि व्यायाम करने के बाद नहाना नहीं चाहिये, लोग तो यहाँ तक कहते हैं -  कि व्यायाम करने के बाद नहाने से वात, या खाँसी जुखाम जैसी समस्या हो जाती है लेकिन के बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ नहीं होता है। यदि कुछ बातों को ध्यान में रखकर व्यायाम करने के बाद नहा सकते हैं। व्यायाम करने के बाद नहाने से और अधिक फायदा होता है, आइए यहां विस्‍तार से जानते हैं।  

1. व्यायाम के बाद नहाने के फायदे   


खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम और स्वस्थ खान-पान जरूरी है। लेकिन व्यायाम का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे ठीक तरीके से किया जाए और इससे जुड़ी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाए।  

व्यायाम करने के 30 मिनट बाद यदि आप नहाते हैं तो उससे कोई भी नुकसान नहीं है। बल्कि आपको फायदा ही होने बाला है। व्यायाम करने के 30 से 45 मिनट के बाद आप नहा सकते हैं। 

व्यायाम के बाद नहाना, कई लोगों में गलतफहमी होती है कि व्यायाम के बाद नहाना नहीं चाहिये। जबकि एक्सरसाइज के बाद नहाना एक्सरसाइज को और अधिक असरदार बना सकता है। चलिये जानें क्‍या हैं इसके पीछे के रोचक तथ्य -  

2. मोटापा कम होता है   


व्यायाम के बाद ठंडे पानी से नहाने से मोटापा कम होता है। हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, वाइट् फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा ब्राउन, जो हमारे लिए अच्छा होता है।  


वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन आदि में जमा होने लगता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना।  

3. मांसपेशियों के लिए लाभदायक  


व्यायाम करने के बाद मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द न होने पर भी नहाने से फायदा होता है। व्यायाम के बाद ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का रक्त संचार तेज होता है और मांसपेशियों की जकड़न खुल जाती है।  

4. मूड हो जाता है फ्रेश  


व्यायाम के बाद जब ताजा पानी सर पर गिरता है तो मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। क्योंकि जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हल्का सा शॉक जैसा लगता है जिससे हमारी सांसें तेज़ चलने लगती हैं तथा दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आप अपने आपको तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं।  

5. पर्सनल हाइजीन की समस्या


एक्सरसाइज के दौरान खूब सारा पसीना बहता है लेकिन इसके बाद पसीने के साथ-साथ बदबू या संक्रमण की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में वर्कआउट करने के बाद नहाने से न सिर्फ शरीर की गंदगी साफ होती बल्कि पसीने से होने वाली समस्याएं भी नहीं होंगी। और आप पर्सनल हाइजीन से भी बच जाते है।  

6. इम्युनिटी बढ़ती है  


व्यायाम के बाद ताजे पानी से नहाने पर शरीर की इम्युनिटी और रक्तसंचार दोनों ही बेहतर रहते हैं। इम्युनिटी अर्थात शरीर की प्रतिरक्षा-प्रणाली, रोग-प्रतिरोधक क्षमता के मज़बूत होने से शरीर में वाइट-ब्लड-सेल्स, बढ़ती हैं जो कि बहुत सी बिमारियों से लड़ने में मदद करती हैं और आप कम बीमार पड़ते हैं।  


Tags