जिन्हें हम रोज खाते हैं। उसी में छिपा है दुनिया का सबसे शक्तिशाली जहर। जिसे चखने से हो जाती तुरन्त मौत

किस फल के बीज में जहर पाया जाता है -


आज आपको दुनिया के सबसे शक्तिशाली जहर सायनाइड के बारे में बता रहे हैं। जो कि जाने अनजाने हमारे घर की रसोई में मौजूद है। जिसका गलत इस्तेमाल आपके लिए जानलेवा हो सकता है। सायनाइड दुनियां का सबसे जहरीला जहर है। इसके चखने मात्र से मृत्यु हो जाती है।  


बादाम -

आपने कभी सोचा शरीर और दिमाग को ताकत देने वाली बादाम में इतना खतरनाक जहर हो सकता है। जी हाँ यदि बादाम काफी दिन से आपके घर मे रखी है। और वो खाने में जरा सी भी कड़वी लगे तो आप समझ जाइये उसमे हाइड्रोजन सायनाइड की मात्रा है। जिसका सेवन आपको बहुत ज्यादा बीमार कर सकता है।   

आलू - 

भारतीय थाली आलू के बिना अधूरी है। लेकिन इस आलू में भी आपकी सेहत खराब करने की शक्ति है। आपने देखा होगा जो आलू अंकुरित होते है वो हल्के हरे होते हैं। दरअसल आलू के छिलके में ग्लाइकोएल्कोलइड्स नाम का तत्व पाया जाता है इसे की माजूदगी से आलू में अंकुरण होता है। इसके सेवन से अतिसार से लेकर कोमा तक की समस्या हो सकती है।   



जायफल -

जायफल का इस्तेमाल ज्यातर घरों में किया जाता है। सब्जी से लेकर शरीर की खूबसूरती बढ़ाने तक इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन पुराना रखा हुआ जायफल भी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। जानकारों की माने तो ये हार्टअटैक से लेकर मानसिक तनाव तथा आपको मनोरोगी भी बना सकता है।    


सेब -

अब आप सोच रहे होंगे कौन से फल में जहर होता है। तो आपको बता दें। सेब खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन सेव के बीजों में भी दुनियां का सबसे खतरनाक जहर सायनाइड पाया जाता है। सेव के कुछ एक बीज भी यदि पेट मे चले जाएं तो ये सिरदर्द जी मिचलाना, तथा उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न कर देते हैं। यदि सेव के बीजों को अधिक मात्रा में खा लिया जाए तो ये मौत का कारण बन जाते हैं। 

सेव के अतिरिक्त - चेरी, खुबानी, आडू, आलूबुखारा भी ऐसे फल हैं जिनके बीजों में साइनाइड की मौजूदगी होती है।  

जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। और उनसे जानकारी के लिए ये जरूर पूँछे - किस फल के बीज में जहर होता है। 

किस फल के बीज में जहर पाया जाता है - newshank




Tags