आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं
आंखों की रोशनी कम होने का कारण आनुवांशिक गुण या भोजन में विटामिन की कमी हो सकता है। आज कल टीवी, स्मार्टफोन, लेपटॉप, कम्प्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करना तथा पूरी नींद नहीं लेना भी आंखों की रोशनी कम कर रहा है। यदि आपकी आँखों की रोशनी कम है या धुंधला दिखाई देता है। तो ये उपाय आपको एक महीने में फायदा देने के लिए काफी हैं।1. आंवला का जूस
आंवला जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कि शीघ्रता से आंखों की रोशनी बढ़ा देता है। पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है। इसके लिए 20 एमएल आंवला जूस लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और पी जाएं।
2. गाजर और टमाटर का जूस
ये मिक्स जूस आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। एक गिलास गाजर के जूस में दो टमाटर का जूस मिलाकर पीने से आंखों से धुंधला दिखाई देने की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है।
3. पालक का जूस
पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लाभदायक होता हैं। अच्छे परिणाम के लिए आधा गिलास पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए एक चुटकी काला नमक मिला सकते हैं। पालक के जूस को हप्ते में 2 बार ही पीना चाहिए।
जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये क्या पता किसका भला हो जाये।
हमारे द्वारा बताए गए उपाय 100% कारगर तथा पूर्णतया सत्य हैं। जिनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। इन्हें बच्चे, जवान, और बूढ़े स्त्री पुरूष सभी इस्तेमाल कर सकते हैं।