आज आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिनका खाली पेट सेवन करना सेहत खराब कर सकता है।
लेकिन कु ऐसी भी वस्तुओं के बारे में बताएंगे जिन सेवन आपको सुबह खाली पेट जरूर करना चाहये जिससे आप हेल्दी रह सकें।
खाली पेट इन्हें न खाएं -
मशाले
सुबह खाली पेट मशाले दार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा दिन तक खाली पेट मशालेदार आहार को खाने से लिवर की भोजन पचाने की छमता कमजोर हो जाती है।
केला
केले में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक पायी जाती है। और यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। लेकिन खाली पेट केले का सेवन करने पर रक्त में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि दिल के लिए खतरनाक है। इसलिए खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए।
मिठाई
बहुत से लोग सुबह उठते ही खाली पेट मीठी चीजें खाना पसंद करते है। लेकिन खाली पेट मिठाई या ऐसी कोई भी वस्तु जिसमें मिठाई हो नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इसके खाने से शरीर मे इन्सुलिन लेवल अचानक से बढ़ जाता है। अचानक इंसुलिन बढ़ने से पैंक्रियास पर अतिरिक्त दवाब पड़ने लगता है। और यदि ऐसा ज्यादा दिनों तक किया जाए तो डायबिटीज का ख़तरा बढ़ जाता है।
खाली पेट इन्हें खाएं -
गुड़ का सेवन -
1. गुड़ को खाना काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाली पेट बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए।
2. यदि आप गुड़ के साथ गुनगुने पानी भी पीते हैं। तो इससे शरीर को काफी उर्जा मिलती है और रक्त साफ होता है।
भींगी हुई किशमिश-
1. सुबह खाली पेट भीगी हुए किशमिश खाएं इससे रक्त साफ होता है। तथा चेहरे की झाइयाँ खत्म होती हैं।
2. किशमिश में मौजूद पोषक तत्व, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
भीगे हुए बादाम-
1. भीगे बादाम खाने से इसमें मौजूद प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।
2. बादाम को हमेशा इसके छिलके उतारकर ही खाना चाहिए।
पोहे का नाश्ता-
नाश्तें में आप पोहा खा सकते है। ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
इटली का सेवन -
इटली भी आपके ब्रेकफास्ट आइटम में फिट बैठती है।
ये आपके हेल्दी डाइट में शामिल हो सकती है।