साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण | क्या होगा प्रभाव


साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन को काफी पवित्र माना जाता है। यह उपच्छाया ग्रहण होगा।  इस समय चंद्रमा का रंग हल्का गहरा हो जाएगा चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी- सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है।

इस स्थिति में पृथ्वी की छाया से चंद्रमा ढक जाता है।  चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है चंद्र ग्रहण के बाद अगले महीने दिसंबर में 14 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा इन दोनों खगोलीय घटनाओं को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा 30 नवंबर के चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 21 मिनट है। चन्द्रमा कुछ समय क्षितिज से नीचे होगा इसलिए भारत में ग्रहण का केवल एक भाग दिखाई देगा।

Tags