भारत सहित दुनियां के काफी देश ऐसे हैं। जहाँ पीरियड ( मासिकधर्म ) का सामान काफी महंगा मिलता है। जिसकी वजह से महिलाएं इसे खरीदने में सक्षम नहीं होती। और पुराने गन्दे कपड़ो का इस्तेमाल करती हैं। जिससे उनके बीमार होने की संभावना कभी बढ़ जाती है।
स्कॉटलैंड दुनियां का एकमात्र ऐसा देश है जिसने महिलाओं के लिए पीरियड का सामान फ्री कर दिया है। स्कॉटलैंड सरकार ने देश की सभी महिलाओं के लिए पीरियड समान फ्री कर दिया है।
मानवता के हित में उठाया गया ये एक बहुत अच्छा कदम है। विश्व को स्कॉटलैंड के इस कदम को अनुमोदित कर यह काम अपने अपने देशों में करना चाहिए।
जिससे कोई भी महिला मासिक धर्म के समय बीमारी से न लड़े।