लहसुन रशोई का राजा है। और आपने लहसुन को सब्जी में या फिर कच्चा खाया ही होगा। लेकिन आज आपको लहसुन की चाय के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका उपयोग आपको बहुत ज्यादा स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। तो जानते हैं लहसुन की चाय के फायदे। और लहसुन की चाय बनाने की विधि।
डायबिटीज (शुगर) -
लहसुन की चाय पीने से शरीर का मोटापा तेजी से कम होता है। जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा टल जाता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से भी डायबिटीज में आराम मिलता है।
सर्दी जुकाम -
बदलते मौसम में सर्दी जुकाम होना आम बात है। लहसुन की चाय सर्दी जुकाम में बहुत जल्दी आराम पहुंचाती है। क्योंकि यह एक एंटीबायोटिक की तरह काम करती है।
लहसुन तो अपने आप में ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और यह आपके शरीर के इम्यून सिस्टम (रोगप्रतिरोधक झमता) को भी मजबूत करता है। जिससे शरीर दूसरी बीमारियों से बचा रहता है।
वजन -
लहसुन की चाय पीने से तेजी से वजन कम होता है। क्योंकि लहसुन की चाय शरीर में मौजूद गंदे पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
पाचन -
लहसुन की चाय पाचन क्रिया सही करने के लिए जानी जाती है। लहसुन की चाय का सेवन रोज खाली सुबह खाली पेट करना होगा। लहसुन की चाय शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही करती है। जिसकी वजह से पाचन सही रहता है।
हार्ट अटैक (हृदयाघात) -
लहसुन का इस्तेमाल सबसे बड़ी बीमारी से आपको बचाता है। और यह बीमारी है हार्ट अटैक। हार्टअटैक तभी पड़ता है जब ह्रदय की नसें ब्लॉक हो जाती हैं। लेकिन लहसुन की चाय पीकर आप हार्टअटैक की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। लहसुन खून को पतला करके हार्ट की नसों के ब्लॉकेज को हमेशा के लिए हटा देता है। जिससे हार्ट स्ट्रोक नहीं होता है।
लहसुन की चाय बनाने की विधि -
सामग्री -
1. एक कली लहसुन
2. एक चुटकी अदरक (कसा हुआ)
3. एक चम्मच शहद
4. एक चम्मच नींबू का रस
5 . एक गिलास पानी
बनाने की विधि -
लहसुन की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करने रख दें। जब पानी उबलने लगे तब इसमें कसा हुआ अदरक और लहसुन की कली को पीसकर डाल दें। अब इन तीनों को लगभग 20 मिनट तक उबलने दें। उसके बाद 10 मिनट तक इसे ठंडा होने दें। अब इसे एक कप में छलनी से छान कर इसमें नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें।
लीजिए आपकी लहसुन की चाय तैयार है। अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।