कुछ लोग ज्यादा मात्रा में आम खरीद लेते हैं। और फिर उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। वहीं कुछ लोग ये सोचकर आम को बाहर रख देते हैं कि गर्मी से आम और अच्छी तरह पक जाएगा। ऐसे में बहुत-सारे लोगों के मन में ये उलझन रहती है कि आम को किस जगह पर रखना उचित होगा - फ्रिज में या फिर फ्रिज के बाहर।
फूड एक्सपर्ट्स की माने तो आम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे आम की न्यूट्रिशनल वैल्यू और टेस्ट दोनों में फर्क पड़ता है। आइये जानते हैं - आम को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है।
आम को फ्रिज से बाहर रखें -
एक रिपोर्ट के मुताबिक आम और बाकी दूसरे गूदेदार फलों को रूम टेंपरेटर पर ही रखना अच्छा होता है। अगर आप आम को फ्रिज से नॉर्मल-टेंपरेचर पर रखते हैं तो इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और ये हेल्थ को काफी फायदे पहुंचाते हैं।
एक्स-पर्ट्स का ये भी मानना है कि आम के अलावा दूसरे ट्रॉपिकल फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये फल ठंड के प्रति संवेदनशील होते हैं।
आम को स्टोर करने का तरीका -
• अगर आपके पास कच्चे आम हैं तो उन्हें फ्रिज में कभी न रखें। आम फ्रिज में रखने से वो अच्छी तरह से नहीं पकते और उनके स्वाद पर भी असर पड़ेगा।
• आम को पकाने के लिये रूम-टेम्पर के जितना तपमान होना चाहिए। इससे आम ज्यादा मीठे और नरम होते हैं।
• आम के पूरी तरह से पक जाने आप उसे ठंडे या ताजे पानी में कुछ देर डाल कर खाएं।
• आम को जल्दी पकाने के लिए इसे रूम टेम्परेचर पर किसी पेपर के बैग में डाल-कर रख दें। इससे आम जल्दी पक जाएंगे।
• यदि आम को स्टोर करना है तो छीलकर, काटकर एक एयर-टाइट कंटेनर में रख सकते हैं। आप इन्हें फ्रीजर में 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
• कई बार फ्रिज में जगह न होने पर आम को दूसरे फल तथा सब्जियों के साथ-रख देते हैं जो कि गलत हैं।
• अन्य फल सब्जियों के साथ-आम को रखने से आम के स्वाद में फर्क आ जाता है।